होमआसपास-प्रदेश15 ग्राम पंचायत भवनों में आधार केंद्र संचालन के लिए ऑपरेटरों की...

15 ग्राम पंचायत भवनों में आधार केंद्र संचालन के लिए ऑपरेटरों की भर्ती हेतु 17 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित



जिले के विभिन्न विकासखंडों में संचालित होंगे नए आधार केंद्र, पात्र अभ्यर्थियों से मांगे गए आवेदन

रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 6 अगस्त 2026/ जिले में आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं उनके निकटतम शासकीय कार्यालयों में उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी रायगढ़ द्वारा जिले के 15 शासकीय कार्यालयों में आधार केंद्र संचालन के लिए 15 आधार संचालकध्ऑपरेटरों के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित स्पीड पोस्ट के माध्यम से 17 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक कार्यालय कलेक्टर, जिला रायगढ़, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, कक्ष क्रमांक-46, जिला रायगढ़ पिन- 496001 के पते पर भेजना होगा। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी जिले के अधिकारिक वेबसाइट तंपहंतीण्हवअण्पद पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments