रायगढ़(पब्लिक फोरम) । 18 जुलाई 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रायगढ़ में सत्र 2026 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को संचालनालय के निर्धारित पोर्टल https://cgiti.admissions.nic.in पर जाकर पंजीयन करना होगा।
आईटीआई रायगढ़ में इस सत्र के लिए विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, मशीनिस्ट, वायरमेन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वेल्डर, फाउंड्रीमैन, वुड वर्क टेक्निशियन, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी), फिजियोथेरेपी टेक्निशियन, आरएसी (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग), ड्राइवर कम मैकेनिक, कोपा तथा असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राई वॉल एंड फॉल सीलिंग सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं काउंसिलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध एडमिशन गाइडलाइंस-2026 में देखी जा सकती है।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ के प्राचार्य कार्यालय में उपस्थित होकर संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि वे तकनीकी शिक्षा के माध्यम से रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर सकें।
आईटीआई रायगढ़ में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित विद्युतकार, फिटर, कोपा, मोटर मैकेनिक सहित कई व्यवसायों में मिलेगा प्रवेश का अवसर
RELATED ARTICLES





Recent Comments