होमआसपास-प्रदेशश्री राधाकृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के हाथों...

श्री राधाकृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के हाथों हुई सम्पन्न

अपने दिन की शुरुवात अपने माता पिता के चरणों मे शीश झुकाकर करे : तोखन साहू

खरसिया(पब्लिक फोरम) । नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर का लोकार्पण तथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज 16 जुलाई को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से राज्यसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, नपा अध्यक्ष कमल गर्ग, गायत्री केशरवानी की उपस्थिति रही ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय का आगमन कल 15 जुलाई को बेदी पूजन पर हुआ था । छाया विधायक महेश साहू के अथक प्रयास का ही नतीजा है, मंदिर के लोकार्पण समारोह पर कल कौशल्या साय तो आज केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और सांसद देवेंद्र प्रताप का आगमन हुआ।
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने सैकड़ो उपस्थित जनों से केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का गर्मजोसी से स्वागत करवाया और व्यवस्तता रहते हुए भी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आने पर आभार जताया।
केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में कहां आप सबको रथ द्वितीया और श्री राधाकृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की बहुत बहुत बधाई। आपके द्वारा किया ऐतेहासिक स्वागत से अभिभूत हूँ, एक एक पुष्प आप सभी के चरणों मे रख नमन करता हूँ। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण राम भक्तों पर गोली चलाने वालों को भी दिया गया था, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने वालो को भी सब जानते है। हम सबको भगवान राम के आदर्शों पर चलना है। अपने दिन की शुरुवात अपने माता पिता के चरणों मे शीश झुकाकर और अपने गुरुदेव को स्मरण कर करना चाहिए। अंत मे अध्यक्ष संतोष राठौर ने सभी का आभार जताया भंडारे का प्रसाद लेने सभी को आमंत्रित किया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments