होमआसपास-प्रदेशसक्ती के ग्राम टेमर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: नन्हे बच्चों ने सीखे...

सक्ती के ग्राम टेमर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: नन्हे बच्चों ने सीखे योग के गुर

सक्तीटेमर(पब्लिक फोरम)  21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शक्ति ग्राम टेमर स्थित शिव संस्कार पब्लिक स्कूल में विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम हुआ। इसमें सुसंस्कार पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

स्कूल में आयोजित योग सत्र के दौरान बच्चों को आसन, प्राणायाम और ध्यान की बुनियादी जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि योग सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं है। इसे रोजाना करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत होता है और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।

कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। अगर बच्चे रोज योग करेंगे तो उनकी मानव शक्ति फिट रहेगी। इससे वे हर कार्य में बेहतर प्रगति कर पाएंगे और जीवनभर स्वस्थ रहेंगे।

बच्चों ने योग के प्रति उत्साह दिखाया और संकल्प लिया कि वे इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments