होमआसपास-प्रदेशखरसिया आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन

खरसिया आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन


विभिन्न ट्रेडों में रिक्त सीटों पर होगा प्रवेश, अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी
रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 29 मई 2026/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खरसिया में विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। संस्था में विद्युतकार के 20, फिटर के 20, सेविंग टेक्नोलॉजी के 20, वेल्डर के 40 तथा कोपा ट्रेड में 48 सीटें उपलब्ध हैं।
          इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विभागीय पोर्टल अथवा निकटतम चॉइस सेंटर के माध्यम से जमा किए जा सकेंगे। विभाग ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित काउंसिलिंग कार्यचरण के अनुसार पूरी की जाएगी। प्रवेश संबंधी सहायता एवं जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में संस्था से संपर्क कर सकते हैं या विभागीय वेबसाइट  www.cgiti.cg.gov.in  एवं हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments