रायगढ़(पब्लिक फोरम)। आमजन को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायगढ़ द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को देशभर में एक दिवसीय दवा व्यापार बंद रखा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की सतत निगरानी करते हुए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, अपोलो फार्मेसी, अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर सहित अन्य आवश्यक फार्मेसी प्रतिष्ठानों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। नागरिक चिकित्सक के परामर्श एवं पर्चे के आधार पर आवश्यक एवं आपातकालीन दवाइयां प्राप्त कर सकेंगे।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में चयनित मेडिकल स्टोरों की आपातकालीन संपर्क व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर नागरिकों को त्वरित सुविधा उपलब्ध हो सके। सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायगढ़ ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई 2026 को देशभर में एकदिवसीय दवा व्यापार बंद रखा जाएगा। संगठन के अंतर्गत देशभर में लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं औषधि वितरक जुड़े हुए हैं। ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में किए जा रहे इस बंद के संबंध में जिला रायगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघ द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय रायगढ़ को अग्रिम सूचना एवं ज्ञापन सौंपा गया है।उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी प्रकार की अनावश्यक चिंता न करें। प्रशासन द्वारा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आमजन से सहयोग बनाए रखने एवं आवश्यकता अनुसार ही दवाइयों का क्रय करने की अपील की गई है।
आमजन की सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता के लिए प्रशासन सतर्क आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने जारी किए गए निर्देश आपातकालीन स्थिति में मेडिकल स्टोरों एवं जनऔषधि केंद्रों से मिल सकेंगी दवाइयां
RELATED ARTICLES





Recent Comments