होमआसपास-प्रदेशपीएम इंटर्नशिप 3.0 के लिए आवेदन शुरू 24 अप्रैल तक विशेष पंजीयन...

पीएम इंटर्नशिप 3.0 के लिए आवेदन शुरू 24 अप्रैल तक विशेष पंजीयन शिविर, करियर काउंसलिंग भी उपलब्ध


रायगढ़(पब्लिक फोरम) । 21 अप्रैल 2026/पीएम इंटर्नशिप 3.0 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना के अंतर्गत देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड तथा नवरत्न कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड में विभिन्न तकनीकी पदों पर इंटर्नशिप के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। चयनित उम्मीदवारों को 9000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
 इस इंटर्नशिप के अंतर्गत फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, कोपा , रिंगर सहित कई पदों पर अवसर उपलब्ध हैं। 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, डिग्री या आईटीआई उत्तीर्ण किया है, आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अंतिम वर्ष में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थी भी इसके लिए पात्र हैं।
        आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में  24 अप्रैल 2026 तक विशेष पंजीयन एवं करियर काउंसलिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी इस शिविर में उपस्थित होकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं और वहीं पर अपना पंजीयन भी करा सकते हैं।
 इसके अलावा अभ्यर्थी स्वयं आधिकारिक पोर्टल   https://pminternship-mca-gov-in/login/    पर जाकर भी अधिकतम तीन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिले के सभी कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments