होमआसपास-प्रदेशराठिया कंवर समाज की ऐतिहासिक आमसभा: सर्वसम्मति से केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन;...

राठिया कंवर समाज की ऐतिहासिक आमसभा: सर्वसम्मति से केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन; महिला और युवा प्रकोष्ठ भी सशक्त

कोरबा (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ राठिया कंवर विकासशील समाज (CG RKVS) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा और दिशा देते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 29 अगस्त 2026 को आयोजित आमसभा में समाज की केंद्रीय प्रबंधकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर प्रस्ताव पारित किया और पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति से संपन्न हुआ।

केंद्रीय प्रबंधकारिणी में श्री चंद्रमणि राठिया (ग्राम पुसल्दा) को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. विक्रम सिंह राठिया (ग्राम बंगरसुता) को सौंपी गई, जबकि डॉ. सुरेश कुमार राठिया (ग्राम सोनबरसा) सचिव और इंजि. गजाराम कंवर (ग्राम पिंडिया) कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए।

संयुक्त सचिव के रूप में दुबराज सिंह कंवर (ग्राम पिंडिया), मानसिंह राठिया (ग्राम विजयनगर), कवल सिंह राठिया (ग्राम छाल) और गुलाब सिंह राठिया (ग्राम मुसकत्ती) का चयन हुआ। कार्यकारिणी सदस्यों में मोतीलाल राठिया (कुन्नी),  नारायण सिंह राठिया (फगुराम), प्रभाशंकर राठिया (बाकारुमा), केशव राठिया (चन्द्रशेखरपुर) और सुखदेव राठिया (ओडेकेला) शामिल हैं। मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका अजय कुमार राठिया (ग्राम चुईया, जिला कोरबा) को प्रदान की गई है।

“महिला प्रभाग” को भी सशक्त नेतृत्व मिला है। श्रीमती चित्रा राठिया (बंगरसुता) संरक्षक, श्रीमती रूक्मणी राठिया (आमपाली) अध्यक्ष, श्रीमती अंजना कंवर (पिंडिया) उपाध्यक्ष और श्रीमती सरिता राठिया (बाकारुमा) सचिव पद पर मनोनीत हुईं। सह-सचिव के रूप में श्रीमती हेमा राठिया (सकदुकला) और श्रीमती राजेशी राठिया (बरोनाकुंडा) की नियुक्ति हुई। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती भावना राठिया (कोरकोमा) और श्रीमती शशिकला राठिया (काफरमार), तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती कुंती राठिया (कुन्नी) और श्रीमती देवकी राठिया (बाकारुमा) का नाम सर्वसम्मति से तय हुआ।

“युवा प्रभाग” की कमान जयकिशन राठिया (ग्राम पंडरमूड़ा) को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई। देवप्रसाद राठिया (चोरभट्टी) और मंगल सिंह राठिया (छिरपानी) उपाध्यक्ष, जगतराम राठिया (चैनपुर) सचिव, परमेश्वर राठिया (ग्राम छाल) कोषाध्यक्ष तथा बालकुमार राठिया (ग्राम छिरपानी) मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त हुए।

यह जानकारी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रमणि राठिया द्वारा प्रमाणित रूप से जारी की गई है। सभा के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं अर्पित करते हुए कामना की गई कि ठाकुर देव और समस्त देवी-देवताओं के आशीर्वाद से वे स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहते हुए समाज को प्रगति की नई राह दिखाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments