रायगढ़(पब्लिक फोरम)। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में होने वाले स्कूली बच्चों के लिए विशेष साहसिक शिविर का आयोजन 30 मार्च से 04 अप्रैल तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी हो रहा है जिसमें सम्मिलीत होने जिला संघ रायगढ़ के प्रवीण शर्मा अध्यक्ष , अरुण कातोरे जिला मुख्य आयुक्त ,डॉ के व्ही राव जिला आयुक्त, विकास कुमार तिवारी जिला सचिव के निर्देशानुसार रामाधार चौधरी जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्रीमती अनामिका सिंह जिला संगठन आयुक्त (गाइड) जितेंद्र डनसेना जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्रीमती सरोजनी यादव जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) नेतृत्व में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 18 स्काउट/रोवर 18 गाइड/रेंजर व 4 प्रभारी के साथ 40 सदस्यीय टीम रवाना हुए।इस शिविर में प्रत्येक दिन नई नई जगहों जैसे – राजेंद्र गिरी पर्वत जटाशंकर बायसन लाज पांडव गुफा बी फाल आदि जगहों पर ट्रैकिंग कराया जाएगा, साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के साहसिक गतिविधियां जैसे -रॉक क्लाइंबिंग आर्चरी रायफल सूटिंग हॉर्स राइडिंग टायर वाल रशियन वाल चिमनी क्लाइंबिंग स्काई साइक्लिंग रैपलिंग विभिन्न प्रकार के ब्रिज क्रॉसिंग आदि साहसिक गतिविधियों में प्रतिभागी शामिल होंगे। समूह में कार्य करना और नेतृत्व क्षमता विकास करना कठिन समय पर स्वयं निर्णय लेना आत्मनिर्भर बनना अनुशासित जीवन शैली के गणों को सीखेंगे।
पचमढ़ी में पर्वतारोहण के गुर सीखेंगे स्काउट -गाइड
RELATED ARTICLES





Recent Comments