सक्ती (पब्लिक फोरम) ।मां महामाया मंदिर सक्ती से मां अष्टभुजी मंदिर अड़भार जाने वाले पदयात्रियों की पतंजलि परिवार ने दूध, बिस्कुट खिलाकर और शीतल जल पिलाकर यथाशक्ति सेवा की। इस अवसर पर मां महामाया पदयात्रा सेवा समिति सक्ती के पदाधिकारियों ने पतंजलि के सदस्यों को माता की चुनरी पहनाकर और माता वैष्णो देवी की छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया।
पतंजलि परिवार जिला सक्ती पिछले कई वर्षों से नवरात्रि में पदयात्रियों की सेवा में जुटा हुआ है, जिसमें चाय, बिस्कुट, और मीठा पानी शामिल है।





Recent Comments