
खरसिया(पब्लिक फोरम) । नगर में आगामी त्योहार रामनवमी को देखते हुए शांति समिति की बैठक कल 25 मार्च को रेस्ट हाउस में रखी गई थी। उक्त बैठक में रूट के विषय पर चर्चा हुई इसके साथ ही समिति के प्रमुखो ने बताया इस बार भव्य रामनवमी कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। रामनवमी का त्योहार शांति पूर्वक मनाया जाय किसी भी प्रकार से कोई घटना दुर्घटना ना घटे उसके लिए उक्त बैठक आयोजित की गई। इस त्योहारों के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति द्वारा खलल डालने का प्रयास किया जाएगा तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । शासन प्रशासन ने आमजन से अपील की है शोभायात्रा में किसी प्रकार के अस्त्र शस्त्र का का प्रदर्शन करना पूर्णतः प्रतिबंध किया गया है। प्रमुख रूप से गिरधर गुप्ता, राजेश दवाई, नपा अध्यक्ष कमल गर्ग, बजरंग अग्रवाल, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, एसडीएम प्रवीण तिवारी, मुख्यनगर पालिका अधिकारी नीतू अग्रवाल, चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, अमरनाथ शुक्ला, नपा उपाध्यक्ष बंटी सोनी, विजय शर्मा, राजेश घंसु, पालु गौंटिया, सतीश अग्रवाल, पार्षदों में अरुण चोधरी पतालु, बलदेव कुर्रे, अशोक मंडी, पत्रकारों में कैलाश गर्ग, राघवेंद्र वैष्णव, जगदीश मित्तल, धीरज राठौर, प्रहलाद बंसल आदि उपस्थित रहे





Recent Comments