मुख्य अतिथि अरूणधर दीवान के कर कमलों से शिविर का हुआ शुभारंभ, विभिन्न सत्रों में वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को मिला व्यापक मार्गदर्शन।
रायगढ़/खरसिया (पब्लिक फोरम)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत खरसिया में आयोजित नगर मंडल प्रशिक्षण वर्ग शिविर के प्रथम दिवस का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरूणधर दीवान के कर कमलों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वंदे मातरम एवं राजगीत का सामूहिक गान किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा अतिथियों एवं वक्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का छाया चित्र भेंट करके अभिनंदन किया गया। एवं प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान एवं प्रथम सत्र के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने किया एवं वक्ता के रूप भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रथूलाल गुप्ता ने भाजपा के इतिहास विषय पर कार्यकर्ताओं को संवाद करके चर्चा किया।
द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं द्वितीय सत्र के अध्यक्षता के रूप में नगर पालिका परिषद खरसिया के उपाध्यक्ष अवध नारायण सोनी सम्मिलित हुए। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की विचारधारा, भाजपा का संविधान स्पष्ट रूप से पार्टी के मुख्य उद्देश्यों, मूल दर्शनों एवं निष्ठाओं को परिभाषित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना, एकात्म मानव दर्शन भाजपा का मूल दर्शन, पंचनिष्ठा,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद सहित राष्ट्र प्रथम के संकल्प और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा किए।
तृतीय सत्र में कार्य पद्धति विषय पर नगर निगम रायगढ़ के पार्षद श्रीमती पूनम सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित की इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा नगर मंडल व जिला महिला मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता सहिस एवं चतुर्थ सत्र में कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर जिला महामंत्री विकास केडिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर प्रशिक्षण दिए, इस सत्र का अध्यक्षता छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने किया। पंचम सत्र में सोशल मीडिया एवं आई टी सेल रायगढ़ भाजपा जिला प्रभारी अंशु टुटेजा ने वक्ता के रूप में सोशल मीडिया ए आई , मन की बात, नमो ऐप ,सरल ऐप के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दिए। एवं इस सत्र का अध्यक्षता नगर मंडल महामंत्री आनंद अग्रवाल ने किया। षष्टम सत्र में कौशलेश मिश्रा ने भाजपा के बूथ प्रबंधन एवं आगामी कार्यक्रम, बूथ स्तरीय स्थाई कार्यक्रम के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी देकर एवं प्रशिक्षित किया।

इस सत्र का अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस सप्तम सत्र के वक्ता खरसिया छाया विधायक महेश साहू रहे उन्होंने अपनी सरकारों की उपलब्धि एवं क्रियान्वयन, माननीय नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं में अपेक्षित लाभार्थियों को कैसे योजनाओं से जोड़ा जाए इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता नगर मंडल मंत्री रितु राज ने की। अष्टम सत्र के वक्ता खरसिया न.पा. अध्यक्ष कमल गर्ग रहे उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों, प्राकृतिक संसाधनों व जनमानस के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया इस सत्र की अध्यक्षता नगर मंडल उपाध्यक्ष मोती महंत ने की।
“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष कमल गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं छाया विधायक महेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक,जय प्रकाश पटेल, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केसरवानी, भाजपा खरसिया नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा महामंत्री द्वय आनंद अग्रवाल, मनीष रावलानी, पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री उमाशंकर शर्मा, आई टी सेल प्रमुख सौरभ अग्रवाल, जिला व्यापारी प्रकोष्ठ सह संयोजक आलोक कबूलपुरिया, जिला महिला मोर्चा सह कोषाध्यक्ष सरिता सहिश, युवा मोर्चा अध्यक्ष राधे राठौर, जिला मीडिया प्रभारी पि.वर्ग मोर्चा अमित साहू, युवा मोर्चा कमलेश नायडू, शिविर वर्ग प्रमुख आनंद अग्रवाल, शिविर वर्गाधिकारी सुमित शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकली मेहरा, नगर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी पटेल, प्रशांत यादव, सुमति यादव मुकेश अग्रवाल, किशोर शर्मा, साहिल शर्मा, राहुल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, नीलेश ठाकुर, दिलीप राय…
आदी का योगदान रहा एवं जिला भाजपा पदाधिकारी, खरसिया नगर मंडल के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Recent Comments