बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग के लिए किए जा रहे सप्लाई
प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारी कालाबाजारी पर रोक लगाकर होम डिलीवरी को पूर्व की भांति करे सुगम
खरसिया (पब्लिक फोरम)। इंडेन गैस सिलेंडर कंपनी द्वारा पर्याप्त आपूर्ति किए जाने के बावजूद खरसिया विभूति इंडेन गैस एजेंसी द्वारा जानबूझकर कालाबाजारी को प्रश्रय देने के उद्देश्य से घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बनाई जा रही है। इनके द्वारा पूर्व में दी जा रही ग्राहकों को सुगम एवं व्यवस्थित आपूर्ति व घर पहुंच सेवा को बंद कर अपनी ऑफिस के सामने उपभोक्ताओं को लंबी कतार में खड़े होने बाध्य किया जारहा है। जबकि केंद्र शासन द्वारा बार-बार निर्देश दिए जा रहे है की घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं किसी प्रकार की कमी नही है तथा उपभोक्ता ऑनलाइन या मिस्ड कॉल के माध्यम से बुकिंग करे और शासन द्वारा गैस एजेंसियों को दिए गए निर्देशानुसार घर पहुंच सेवा पाएं।
नगर में घरेलू गैस सिलेंडर को बड़ी मात्रा में कालाबाजारी कर व्यवसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है एवं उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने में आना-कानी कर घुमाया एवं परेशान किया जा रहा है। वर्तमान गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए खरसिया प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है। प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारीयो को चाहिए की इस गंभीर विषय पर त्वरित कार्यवाही कर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सही समय पर हो सके इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। खरसिया खाद्य अधिकारी की निष्क्रियता संदेह के दायरे में है।





Recent Comments