होमआसपास-प्रदेशएनएच 49 सड़क हादसे में फिर गई एक और जान, जिम्मेदार मौन...

एनएच 49 सड़क हादसे में फिर गई एक और जान, जिम्मेदार मौन अपराधी कौन!

खरसिया(पब्लिक फोरम) । गुरुवार की रात नगर के लिए एक बेहद दुःख भरी खबर निकलकर आई खरसिया के युवा व्यवसाई भूषण छाबड़ा पिता नवरत्न छाबड़ा की नेशनल हाइवे 49 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना घटी जिसमें भूषण छाबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए, वही घायल अवस्था मे इनको हॉस्पिटल लाया गया जहां उपचार के दौरान इनकी मृत्यु हो गई।
भूषण छाबड़ा अपना जीवन यापन करने रोजाना चपले आना जाना किया करते थे वही रात्रि 7 बजे के आसपास दुकान बंद कर वापस आते थे।
कुनकुनी के आगे वेदांता साइडिंग के पास उक्त दुर्घटना घटी नेशनल हाइवे 49 पर हो रही दुर्घटनाओं और मौतों पर प्रशासन नही जाग रहा एक के बाद एक दुर्घटनाओं से हुई मौतों का आखिर जि़म्मेदार कौन है। एनएच 49 सड़क हादसे में हो रही मौतों पर आमजन पूछ रहे कब जागेगा शासन प्रशासन। क्या इसी तरह यह खूनी सड़क लोगों को निगलती रहेगी या इसका कोई समाधान निकलेगा। इस नेशनल हाइवे 49 पर हो रही मौतों की जांच बहुत जरूरी है कारण सबको पता चलना चाहिए और समाधान होना चाहिए। या फिर इसकी भी फाइल बंद हो जाएगी अन्य फाइलों की तरह। पत्नी और बच्चे इंतजार कर रहे थे पापा आने वाले है और आई हादसे की खबर, मात्र 45 वर्ष की उम्र में सड़क हादसे में चले जाना परिवारजनों के लिए बहुत पीड़ा दायक है। ऐसे बहुत से परिवार वाले है जिन्होंने अपना पति, बेटा, या पुत्र खोया है जिनको आजतक न्याय नही मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments