होमआसपास-प्रदेशबेहतरीन कार्यकाल ने शुभम गर्ग को पुनः बनाया मायुम का अध्यक्ष

बेहतरीन कार्यकाल ने शुभम गर्ग को पुनः बनाया मायुम का अध्यक्ष

खरसिया(पब्लिक फोरम) । नगर की सामाजिक धार्मिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने वाली मारवाड़ी युवा मंच खरसिया शाखा का आगामी वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन राम मंदिर में किया गया जिसमे एक बार फिर शुभम गर्ग को अध्यक्ष बनाया गया और इसके साथ ही पूर्व में किये गए कार्य का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसको सर्व सम्मत्ति से पारित किया गया।
शुभम गर्ग के अध्यक्षीय कार्यकाल में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा साल भर छोटे से लेकर बड़े कार्यों को आयोजित कर खरसिया शाखा का ध्यान प्रदेश ही नही वरण राष्ट्र में भी अपनी अलग पहचान बना सका।
पूर्व में बेहतरीन कार्यभार संभाल चुके संजय बंसल को पुनः आक्सीजन सिलेंडर का प्रभारी बनाया गया। संरक्षक गिरधर गुप्ता ने कहां मंच शुभम गर्ग के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा, वही सुशील डिम्पल ने कहाँ सामाजिक सेवा के लिए धन की कोई कमी नही आएगी।
संरक्षक गिरधर गुप्ता, सुशील डिम्पल, अध्यक्ष शुभम गर्ग, सचिव शुभम अग्रवाल (वकील) कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, प्रहलाद बंसल, संजय बंसल, रासबिहारी गुप्ता, गोपेश अग्रवाल, राकेश आस्था, ओमप्रकाश अग्रवाल, मनीष गोयल, अमित अग्रवाल, सूर्यदीप सपोस, अजय अग्रवाल, आलोक कबुलपुरिया, भरत दादू, प्रमोद ज्वेलर्स, शरद बोन्दीया, आशीष पिलानिया, प्रिंस अग्रवाल, संजय, बबलू, आदि लोगों की उपस्थिति में एक बार फिर शुभम गर्ग को अध्यक्ष बनाया गया वही शुभम ने सभी का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments