back to top
शनिवार, फ़रवरी 28, 2026
होमआसपास-प्रदेशहोली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक समपन्न ,SDM प्रवीण तिवारी...

होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक समपन्न ,SDM प्रवीण तिवारी की दो टूक— शराब, स्टंट और उपद्रव पर जीरो टॉलरेंस

खरसिया(पब्लिक फोरम)। होली पर्व को लेकर खरसिया प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। खरसिया के विश्रामगृह में आयोजित हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक में साफ संदेश दे दिया गया— त्योहार के नाम पर हुड़दंग करने वालों की अब खैर नहीं।

बैठक की अध्यक्षता SDM प्रवीण तिवारी ने की। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, जिला पंचायत प्रतिनिधि अध्यक्ष रवींद्र गवेल, छाया विधायक महेश साहू , जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे,सीएमओ नीतू अग्रवाल खरसिया, वन विभाग के अधिकारी कुणाल मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।

सख्त निर्देश, साफ चेतावनी

बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। एसडीएम तिवारी ने स्पष्ट कहा—
अवैध शराब की बिक्री या सेवन कर उत्पात मचाने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई होगी।
शराब पीकर झगड़ा-झंझट करने वालों को सीधे कानूनी दायरे में लिया जाएगा।
बाइक स्टंट, तेज रफ्तार और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर विशेष निगरानी और कड़ी कार्रवाई होगी।
शहर या आसपास के गांवों में किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वालों को कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली को भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बैठक के जरिए प्रशासन ने साफ कर दिया है कि खरसिया में होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। मस्ती सीमित रहेगी, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई असीमित होगी।
खरसिया में इस बार होली रंगों के साथ-साथ सुरक्षा के कड़े पहरे में मनाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments