शुक्रवार, फ़रवरी 27, 2026
होमआसपास-प्रदेशकोरबा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 सीटर ‘डे केयर सेंटर–सियान गुड़ी’...

कोरबा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 सीटर ‘डे केयर सेंटर–सियान गुड़ी’ की स्थापना हेतु प्रस्ताव आमंत्रित, 9 मार्च तक आवेदन का अवसर

कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिले में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और उनके सामाजिक पुनर्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में 25 सीटर “डे केयर सेंटर–सियान गुड़ी” की प्राथमिक स्तर पर स्थापना एवं संचालन हेतु इच्छुक स्वैच्छिक संस्थाओं और फर्मों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए द्वितीय रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) जारी की गई है।

उप संचालक समाज कल्याण, जिला कोरबा के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत चयनित संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप डे केयर सेंटर का संचालन करना होगा, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को दिन के समय देखभाल, परामर्श, मनोरंजन एवं सामाजिक सहभागिता का सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इच्छुक संस्था या फर्म अपना प्रस्ताव दिनांक 09 मार्च 2026, अपरान्ह 4:00 बजे तक उप संचालक समाज कल्याण, जिला कोरबा के पते पर प्रस्तुत कर सकती है। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रस्ताव से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में उप संचालक समाज कल्याण कार्यालय, कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र एवं शर्तों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जिले के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण मिलेगा तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा। यह योजना सामाजिक सुरक्षा और मानवीय संवेदनशीलता की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments