back to top
शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
होमआसपास-प्रदेशग्राम कुर्रुभांठा शा. मा. शाला में न्योता भोज का आयोजन, बच्चों में...

ग्राम कुर्रुभांठा शा. मा. शाला में न्योता भोज का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह

खरसिया(पब्लिक फोरम)।नहरपाली संकुल अंतर्गत ग्राम कुर्रुभांठा शासकीय माध्यमिक शाला में आज दिनांक 20/02/2026 को विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की शिक्षिका सुशीला टंडन एवं सैनिक दिलीप टंडन द्वारा स्नेहपूर्वक भोज कराया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान प्रधान पाठक फागुलाल पटेल, प्रधान पाठक (प्रा. शा.) याद राम पटेल, शिक्षक कुंज बिहारी डनसेना, शिक्षिका अर्चना साहू, यमुना जांगड़े, विद्यालय की सभी रसोइया बहनें तथा सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

न्योता भोज के आयोजन से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। बच्चों ने आनंदपूर्वक भोजन ग्रहण किया तथा शिक्षिका सुशीला टंडन एवं सैनिक दिलीप टंडन के इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार ने इस प्रकार के सामाजिक एवं प्रेरणादायक आयोजनों को विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण निर्माण में सहायक बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments