मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
होमआसपास-प्रदेशबालको के वरिष्ठ सदस्य तेज प्रताप सिंह का निधन: क्षेत्र में शोक...

बालको के वरिष्ठ सदस्य तेज प्रताप सिंह का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, कल होगा अंतिम संस्कार

कोरबा/बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। पूर्व बालको कर्मचारी तेज प्रताप सिंह (83 वर्ष) का आज सुबह कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय सिंह अपने पीछे एक भरा-पूरा और संपन्न परिवार छोड़ गए हैं। वे राजेश सिंह एवं मोहन सिंह के पिता थे। एक कर्मठ कर्मी और सरल हृदय व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने वाले श्री सिंह के जाने से उनके परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। उनके करीबियों ने उन्हें एक ऐसे मार्गदर्शक के रूप में याद किया, जिनका सानिध्य हमेशा ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा रहता था।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय तेज प्रताप सिंह की अंतिम यात्रा कल, 4 फरवरी को निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार प्रातः 11 बजे स्थानीय मुक्तिधाम, बालको सेक्टर-5 में संपन्न होगा।
इस दुखद घड़ी में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों और बालको कर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments