मैनेजर की घोर लापरवाही
खरसिया (पब्लिक फोरम)। जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल के पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े करीब 2 लाख 10 हजार रुपये की चोरी की वारदात सामने आई है। घटना कल दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, एक स्कूटी सवार अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचा
और वाहन खराब होने का बहाना बनाकर
केबिन मैनेजर से बातचीत करने लगा।
इसके बाद युवक, मैनेजर को बाइक पर बैठाकर हाइवे की ओर ले गया,
और कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद
मैनेजर को सड़क पर उतार दिया।
मैनेजर के केबिन से दूर होते ही
उसी युवक ने मौके का फायदा उठाया
और दोबारा पेट्रोल पंप के केबिन में पहुंचकर वहां रखी करीब 2 लाख 10 हजार रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गया।

पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो चुकी है। घटना की रिपोर्ट जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल की ओर से थाने में दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है, और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस पूरे मामले में केबिन खाली छोड़ने की लापरवाही एक बड़ा सवाल बनकर सामने आ रही है।
(पूजा जायसवाल)





Recent Comments