रायगढ़(पब्लिक फोरम)। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, रायगढ़ में विभिन्न पदों पर सेवा प्रदाता के चयन प्रक्रिया जारी है। सेंटर संचालन हेतु पैरालिगल कार्मिक/वकील 01 पद, पैरामेडिक कार्मिक 01 पद तथा सुरक्षा गार्ड/नाइट गार्ड 03 पद के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन के आधार पर प्राप्त आवेदनों की पात्रता सूची प्रकाशित कर दी गई है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एल.आर.कच्छप ने बताया कि आवेदक अपने दावा-आपत्ति 9 दिसंबर 2025 तक कार्यालयीन समय में सीधे कार्यालय में या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी एवं पात्र/अपात्र सूची जिले की वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर उपलब्ध है, साथ ही कार्यालय के सूचना पटल पर भी अवलोकन हेतु चस्पा की गई है।
सखी वन स्टॉप सेंटर में नियुक्ति प्रक्रिया: दावा-आपत्ति 09 दिसंबर तक
RELATED ARTICLES







Recent Comments