राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की गई राहत राशि
रायगढ़(पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर के निर्देशानुसार अतिवृष्टि से मकानों को हुए नुकसान के मद्देनजर खरसिया तहसील क्षेत्र के 10 प्रभावित नागरिकों को कुल 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रकरण में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, खरसिया द्वारा नियमानुसार परीक्षण व राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अनुशंसा की गई थी, जिसके आधार पर पात्रतानुसार प्रत्येक पीड़ित को 4,000 की दर से सहायता स्वीकृत की गई है। यह आर्थिक सहायता उन परिवारों को दी जा रही है, जिनके मकान अतिवृष्टि के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। शासन का यह कदम प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने और उनके पुनर्वास में मदद करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए शासन ने 10 पीड़ितों को स्वीकृत की 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
RELATED ARTICLES







Recent Comments