रायगढ़(पब्लिक फोरम) । छ.ग.सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश के खंड 09 के प्रावधान अनुसार ग्राम पंचायत में सांगीतराई, सकरबोगा एवं नौरंगपुर के शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित करने हेतु उचित मूल्य दुकान संचालन करने के इच्छुक सहकारी सोसायटियों/महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सोसायटी प्रारुप क में प्रकाशित दिनांक से 10 दिवस तक कार्यालयीन समयावधि में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.)रायगढ़ में आवेदन जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए एसडीएम कार्यालय रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित
RELATED ARTICLES







Recent Comments