back to top
मंगलवार, अक्टूबर 14, 2025
होमआसपास-प्रदेशस्वामी आत्मानंद स्कूलों में भर्ती: 6 अक्टूबर से दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार,...

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भर्ती: 6 अक्टूबर से दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार, जानें पूरी प्रक्रिया

कोरबा (पब्लिक फोरम)।कोरबा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूलों में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रही है। यह प्रक्रिया 9 अक्टूबर तक स्वामी आत्मानंद विद्यालय एनसीडीसी कोरबा में संपन्न की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि व्याख्याता, शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, प्रयोगशाला सहायक, प्रधान पाठक तथा सहायक ग्रेड के विभिन्न पदों पर मेरिट सूची के आधार पर चयन प्रक्रिया संपादित की जाएगी।

पदवार साक्षात्कार की तिथियां
6 अक्टूबर 2025: व्याख्याता के पदों (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और गणित) के लिए दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
7 अक्टूबर 2025: शिक्षक (विज्ञान, अंग्रेजी, कला, गणित), कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक और ग्रंथपाल पदों के लिए प्रक्रिया संपन्न होगी।
8 अक्टूबर 2025: प्रयोगशाला सहायक, प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) और प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) के पदों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार होगा।
9 अक्टूबर 2025: सहायक ग्रेड-2 और सहायक ग्रेड-3 के पदों के लिए अंतिम चरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

समय और स्थान
सभी पदों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा, जबकि साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी कोरबा में निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज़
अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की मूल प्रति और दो सेट स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां साथ लानी होंगी:

– हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी की अंकसूची
– न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
– व्यावसायिक योग्यता प्रमाण पत्र
– टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) प्रमाण पत्र
– मूल निवास प्रमाण पत्र
– जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
– दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ
– पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या पैन कार्ड) की मूल प्रति और दो सेट छायाप्रतियां

महत्वपूर्ण निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी (मोबाइल: 8305773677) ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज़ सत्यापन या साक्षात्कार की निर्धारित तिथि और समय में किसी भी प्रकार के परिवर्तन का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा और उन्हें चयन प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

चयन समिति को यह अधिकार होगा कि वह अभ्यर्थी सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करता है या नहीं, इसका निर्धारण करे। चयन समिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। केवल साक्षात्कार सूची में नाम आने से किसी पद पर चयन या नियुक्ति का दावा मान्य नहीं होगा।

यदि चयन समिति किसी विज्ञापित पद के लिए सभी अभ्यर्थियों को अनुपयुक्त पाती है, तो चयन प्रक्रिया पुनः आयोजित की जाएगी। साक्षात्कार परिसर में केवल अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति होगी।
अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे सभी निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करें और निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित हों।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments