back to top
रविवार, सितम्बर 28, 2025
होमआसपास-प्रदेशबालको नगर में सेवा पखवाड़ा: 75 श्रमिकों एवं शिल्पकारों का सम्मान, भाजपा...

बालको नगर में सेवा पखवाड़ा: 75 श्रमिकों एवं शिल्पकारों का सम्मान, भाजपा मंडल ने किया अभिनंदन

बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बालको नगर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उत्सव वाटिका में एक भव्य श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 75 श्रमिकों एवं शिल्पकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

समारोह का आयोजन भाजपा बालको मंडल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा सेवा पखवाड़ा के संयोजक लुकेश्वर चौहान और सह-संयोजक राजा शर्मा ने प्रस्तुत की। समारोह में शामिल सभी श्रमिकों का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर राज्य के वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ नेता सुमीत तिवारी, मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, महामंत्री जय राठौर और सम्पत यादव सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

मंच पर पार्षद मंगल बंदे, चेतन मैत्री, चंदादेवी रत्नाकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जे.एन. दूबे, वरिष्ठ नेत्री मंदाकिनी त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रूनीझा, महामंत्री हेमलता निर्मलकर, नारायणी दूबे, प्रीति स्वर्णकार, मीना मांझी, बिंदू शाह तथा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

मंडल मंत्री महेश्वरी गोस्वामी, राजा शर्मा, मीना डहरीया, निखिल मित्तल, आर. नारायण, लखन चंद्रा, विनय यादव, मीना भैसारे, रंजीता मौर्या, मंजू ठाकुर, उषा यादव, कृष्णा राठौर, विष्णु राठौर, ज्योति परिहार, गायत्री बरेठ, और राकेश तलवार समेत अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

भाजपा मंडल द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह श्रमिकों और शिल्पकारों की समाज निर्माण में भूमिका को रेखांकित करने का एक प्रयास रहा। आयोजन का उद्देश्य मेहनतकश वर्ग के योगदान को सम्मानित कर उन्हें प्रेरित करना था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments