back to top
गुरूवार, सितम्बर 11, 2025
होमआसपास-प्रदेशपाली में रेशम-कृषि मेला: उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे शामिल, किसानों में...

पाली में रेशम-कृषि मेला: उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे शामिल, किसानों में उत्साह

कोरबा (पब्लिक फोरम)। पाली ब्लॉक मुख्यालय में 30 अगस्त को आयोजित होने जा रहे रेशम एवं कृषि मेला 2025 में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव शामिल होंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और स्व-सहायता समूहों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री श्री साव सुबह 10 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर 11 बजे पाली पहुंचेंगे। वे मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे और कृषकों, रेशम उत्पादन से जुड़े कारीगरों एवं उद्यमियों से संवाद करेंगे। बताया गया है कि यह मेला किसानों के लिए नवीनतम कृषि तकनीक, बीज, खाद और रेशम उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

मेला स्थल पर विभिन्न शैक्षणिक व तकनीकी स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से किसानों को नई योजनाओं और उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, स्थानीय महिला समूहों एवं शिल्पकारों को भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 12.30 बजे पाली से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं और बड़ी संख्या में किसानों व ग्रामीणों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments