back to top
सोमवार, जुलाई 28, 2025
होमआसपास-प्रदेशकोरबा में कांग्रेस का संगठनात्मक फेरबदल: ब्लॉक और मंडल स्तर पर नई...

कोरबा में कांग्रेस का संगठनात्मक फेरबदल: ब्लॉक और मंडल स्तर पर नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

कोरबा (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत कोरबा जिले में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि जिले के प्रभारी, डॉ. प्रेमसाय टेकाम के मार्गदर्शन में विभिन्न ब्लॉकों के लिए मंडल कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रदेश स्तर से ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत करना है।

श्री चौहान ने बताया कि यह कवायद संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर संगठनात्मक नियुक्तियों को पूरा करना है। इसी के तहत पाली, पोड़ी-उपरोड़ा, पसान, कटघोरा, करतला, और बरपाली समेत विभिन्न ब्लॉकों में प्रभारियों की तैनाती की गई है।

ब्लॉक प्रभारियों की सूची इस प्रकार है:
🔸पाली: गोविंद सिंह नेताम
🔸 पोड़ी उपरोड़ा: अमरनाथ कैवर्त्य
🔸 पसान: अमर सिंह कंवर
🔸 कटघोरा (शहर): श्याम लाल कंवर (पूर्व विधायक)
कटघोरा (ग्रामीण): अशोक मिश्रा
🔸 हरदीबाजार: धरम निर्मले
🔸 बांकीमोंगरा: सपना चौहान
🔸 करतला: लाल अशोक कुमार सिंह
🔸 कोरबा (ग्रामीण): रामनारायण कश्यप
🔸 बरपाली: तनवीर अहमद

संगठनात्मक कार्य को सुचारू रूप से चलाने और बड़े क्षेत्रफल वाले ब्लॉकों में प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। श्री चौहान के अनुसार, इन सह-प्रभारियों की नियुक्ति का उद्देश्य ब्लॉक प्रभारियों का सहयोग करना और संगठन के संदेश को हर कार्यकर्ता तक पहुंचाना है।
नियुक्त किए गए सह-प्रभारियों में प्रमुख हैं:
🔸 पाली: सत्यनारायण पैकरा, दिलेश्वर आदिले
🔸 पसान: दिलीप कोर्राम, जगतपाल आयाम, जुनेद खान
🔸 पोड़ी उपरोड़ा: राकेश कंवर, भावेश बनाफर, भोला गोस्वामी
🔸 कटघोरा (ग्रामीण): अशोक देवांगन, शोभना देवांगन, लक्ष्मण सिंह
🔸 करतला: श्रवण राठिया, शैलेन्द्र राय
बरपाली: सुनीता कंवर, संतोष देवांगन
🔸 कोरबा (ग्रामीण): थान सिंह कंवर, बंधन सिंह, आवेश खान, गणेश राठिया, रामसिंह राठिया

जिला अध्यक्ष मनोज चौहान ने विश्वास जताया कि इन नई नियुक्तियों से न केवल संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, “संगठन सृजन का कार्य जोर-शोर से चल रहा है और हम सभी मिलकर समय सीमा में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।” यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी चुनौतियों के लिए कांग्रेस की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments