back to top
होमआसपास-प्रदेशजमनीपाली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने...

जमनीपाली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने संगठन विस्तार का दिया संकेत

दर्री, कोरबा (पब्लिक फोरम)। साडा कॉलोनी, जमनीपाली स्थित मंगल भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने की। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गांव से लेकर शहर तक जनमुद्दों को प्राथमिकता देती आई है और आगे भी जनता की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें दर्री-जमनीपाली क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

दर्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि संगठन से जुड़ी किसी भी समस्या या सुझाव को लेकर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एक मंच पर एकजुट होकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि जिला समिति गठन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को आम जनता से सीधे जुड़ने और उनके मुद्दों पर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशियों द्वारा किए गए वादों की याद जनता को दिलाई जानी चाहिए — जैसे कि तीन माह के भीतर पट्टा वितरण, सभी पात्रों को पक्के मकान की सुविधा जैसे प्रमुख वादे।

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलगुच्छ भेंट कर श्री नत्थूलाल यादव का अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी।

बैठक में प्रमुख रूप से रेखा त्रिपाठी, अमृता निषाद, सुनीता तिग्गा, देवीदयाल तिवारी, सरस्वती कंवर, सीमा छत्रपाल सिंह, बिसाहू दास, भोलादास, गोपाल यादव, सौरी पटेल, रमेश दास महंत, बजरंग अग्रवाल, वीरसाय धनुहार, रामायण दास, भरत साहू, रामरतन साहू, एन. भारिया, विक्की कुरैशी, क्रांति यादव, आशीष अग्रवाल सहित दर्री ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस बैठक को कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन की दिशा में एक सशक्त और सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments