back to top
मंगलवार, जून 17, 2025
होमआसपास-प्रदेशहाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खम्हारडीह में निर्विरोध चुनाव संपन्न: राजकुमार अध्यक्ष, गायत्री सचिव,...

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खम्हारडीह में निर्विरोध चुनाव संपन्न: राजकुमार अध्यक्ष, गायत्री सचिव, प्रदीप कोषाध्यक्ष चुने गए

रायपुर (पब्लिक फोरम)। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खम्हारडीह में कॉलोनी प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोसाइटी का गठन चुनाव के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किए गए, क्योंकि किसी भी पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा चुनौती नहीं दी गई।

नई कार्यकारिणी में चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष – राजकुमार बारीक
सचिव – गायत्री सिंह
कोषाध्यक्ष – प्रदीप कुशवाहा
उपाध्यक्ष – प्रभा साहू
सहसचिव – विनीता पराते

कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल हैं:
हर्षा पोमल, नित्यानंद साहू, सिद्धार्थ सतपथी, मनोज दास, सौम्या गिरी, मधु वर्मा, संदीप अग्रवाल और प्रियंका विश्वकर्मा।

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सर्वसम्मति बनी रही, जिससे यह चुनाव शांतिपूर्वक और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सोसाइटी कार्यकारिणी के कुछ अन्य रिक्त पदों की पूर्ति नवनिर्वाचित समिति मनोनयन के माध्यम से करेगी।

चुनाव समिति ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही यह आशा भी व्यक्त की है कि नई समिति सभी रहवासियों के सहयोग और भागीदारी के साथ कॉलोनी प्रबंधन को बेहतर, पारदर्शी और समावेशी बनाएगी।

यह चुनाव कॉलोनीवासियों में जागरूक नागरिक सहभागिता और बेहतर सामुदायिक व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments