होमआसपास-प्रदेशछत्तीसगढ़ में 59 पुलिस निरीक्षक बने उप पुलिस अधीक्षक, कोरबा जिले के...

छत्तीसगढ़ में 59 पुलिस निरीक्षक बने उप पुलिस अधीक्षक, कोरबा जिले के विवेक शर्मा भी सूची में शामिल

कोरबा (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए पदोन्नति सूची जारी की है, जिसके तहत राज्य के 59 पुलिस निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह आदेश पुलिस विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत जारी किया गया है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में न सिर्फ राजधानी रायपुर के, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। इनमें कोरबा जिले से भी कई नाम सामने आए हैं, जिनमें निरीक्षक विवेक शर्मा और निरीक्षक मंजूलता राठौर प्रमुख हैं। दोनों अधिकारियों ने कोरबा जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं देकर पुलिस प्रशासन को मजबूती प्रदान की है।

वहीं, निरीक्षक किरण गुप्ता और ऊषा सोंधिया वर्तमान में कोरबा जिले में ही तैनात हैं और उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें भी इस पदोन्नति सूची में शामिल किया गया है।

पदोन्नति की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के भीतर उत्साह का माहौल है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नवनियुक्त डीएसपी अधिकारियों को बधाईयां दी जा रही हैं। यह निर्णय विभागीय कर्मियों के मनोबल को और ऊंचा करेगा तथा प्रशासनिक दक्षता में भी इजाफा करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments