back to top
होमआसपास-प्रदेशपंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा: कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में...

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा: कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में 27 मई को आयोजन

कोरबा (पब्लिक फोरम)। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर 27 मई 2025 (मंगलवार) को सुबह 11 बजे टी.पी. नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव एवं मनोज चौहान ने बताया कि इस आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, सेवा दल, इंटक, वर्तमान व पूर्व पार्षदगण, पार्षद पद के उम्मीदवार, ब्लॉक कांग्रेस, जोन, वार्ड एवं बूथ कमेटियों के साथ-साथ कांग्रेस के विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों एवं मोर्चा संगठनों के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

उन्होंने सभी कांग्रेसजन एवं जनप्रतिनिधियों से समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments