रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 17 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहन में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाए जाने हेतु जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के प्रत्येक क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 मई को प्रात: 10 बजे सुरेश परिवहन सेवा केन्द्र लैलूंगा थाना परिसर में एचएसआरपी रजिस्ट्रेशन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। परिवहन कार्यालय रायगढ़ ने 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहन के वाहन मालिकों को उक्त शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया है।
एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने 19 मई को लैलूंगा थाना परिसर में लगेगा शिविर
RELATED ARTICLES







Recent Comments