back to top
होमआसपास-प्रदेशकिरोड़ीमल पॉलिटेक्निक रायगढ़ में रसायन और सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अंशकालीन व्याख्याता...

किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक रायगढ़ में रसायन और सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अंशकालीन व्याख्याता पदों के लिए 23 मार्च तक करें आवेदन!

रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अध्यापन कार्य हेतु रसायन एवं सिविल इंजीनियरिंग विभाग में एक-एक अंशकालीन व्याख्याता की आवश्यकता है। इसके लिए 23 मार्च 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी एवं अंशकालीन व्याख्याताओं की नियुक्ति एआईसीटीई मापदंड के अनुसार होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित अवधि में समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ प्राचार्य, किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक रायगढ़ के नाम से प्रेषित कर सकेंगे अथवा कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी संस्था की वेबसाइट https://www.kgpraigarh.ac.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments