शिकायत व सुझाव हेतु संपर्क करें
दूरभाष नंबर: 07762-222972 (30 जून तक प्रभावशील)
टोल-फ्री नंबर: 1800-233-0008
रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित पेयजल संकट के त्वरित समाधान और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ का संपर्क नंबर 07762-222972 है, जो 30 जून 2025 तक प्रभावी रहेगा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायगढ़ के कार्यपालन अभियंता के अनुसार, उप अभियंता श्री गीतेन्द्र पटेल (मो. 94061-55333) को नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सहायक मानचित्रकार श्री आर.के. खलखो (मो. 88393-90621) और स्थल सहायक श्री दिलीप साहू (मो. 97136-25981) को प्रकोष्ठ सहायक नियुक्त किया गया है।
प्रकोष्ठ प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक कार्य करेगा। जिला स्तर पर खंड कार्यालय रायगढ़ और प्रत्येक उपखंड मुख्यालय तथा जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिकायत पंजी संधारित की जाएगी, जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, विभागीय टोल-फ्री नंबर 1800-233-0008 पर भी शिकायतें और सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं।
उपखंड स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां
30 जून तक पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ के कार्यों का दायित्व निम्नलिखित अधिकारियों को सौंपा गया है:
रायगढ़ उपखंड:
सहायक अभियंता: श्री कमल प्रसाद कंवर (मो. 93401-25207)
विकासखंड रायगढ़ प्रभारी: श्रीमती आरती साव, उप अभियंता (मो. 82230-63440)
पुसौर विकासखंड:
प्रभारी: श्री गीतेन्द्र पटेल, उप अभियंता (मो. 94061-55333)
घरघोड़ा उपखंड:
सहायक अभियंता: श्री परिमल तिवारी (मो. 88783-59171)
विकासखंड घरघोड़ा प्रभारी: श्रीमती वर्षा महंत, उप अभियंता (मो. 93407-25002)
तमनार विकासखंड:
प्रभारी: श्रीमती संध्या चतुर्वेदानी, उप अभियंता (मो. 83499-50218)
लैलूंगा विकासखंड:
प्रभारी: श्री जी.एस. चौहान, उप अभियंता (मो. 94241-87875)
खरसिया उपखंड:
सहायक अभियंता: श्री श्रीराम नरनावरे (मो. 94062-43647)
प्रभारी: कु. उमा सिदार, उप अभियंता (मो. 77480-23595)
विकासखंड खरसिया प्रभारी: श्री आर.एन. शर्मा, उप अभियंता (मो. 87707-06336)
धरमजयगढ़ उपखंड:
प्रभारी एवं विकासखंड प्रभारी: श्री जे.सी. भगत, सहायक अभियंता (मो. 91310-44438)
समर्पित सेवा के लिए नियंत्रण प्रकोष्ठ तैयार
इस नियंत्रण प्रकोष्ठ का उद्देश्य गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति में किसी भी बाधा को तुरंत दूर करना है। नागरिकों से अपील है कि यदि उन्हें पानी की उपलब्धता में कोई समस्या होती है, तो वे दिए गए संपर्क नंबरों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।
Recent Comments