back to top
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमआसपास-प्रदेशछत्तीसगढ़ के मुंगेली में स्टील प्लांट हादसा: 4 की मौत, रेस्क्यू जारी

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में स्टील प्लांट हादसा: 4 की मौत, रेस्क्यू जारी

मुंगेली (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ जब कुसुम पावर प्लांट की चिमनी गिर गई। इस दुर्घटना में 7-8 लोग दब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार, प्लांट में चिमनी गिरने से बड़ा हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह दुर्घटना एक कंटेनर फटने के कारण हुई। जिस समय यह घटना हुई, अधिकतर मजदूर भोजन अवकाश पर थे, जिससे कई लोग बाल-बाल बच गए।

मौके पर कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराम पटेल मौजूद हैं। वे बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है। प्रशासन की टीम चिमनी के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।
दुर्घटना में घायल दो मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे की वजह से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्लांट में सुरक्षा उपायों की कमी इस हादसे की वजह हो सकती है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि उद्योगों में सुरक्षा मानकों का पालन करना कितना जरूरी है। प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन पर अब यह जिम्मेदारी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments