back to top
शुक्रवार, फ़रवरी 7, 2025
होमआसपास-प्रदेशबालकोनगर में मानव सेवा मिशन का सराहनीय कार्य: बच्चों को स्वेटर और...

बालकोनगर में मानव सेवा मिशन का सराहनीय कार्य: बच्चों को स्वेटर और न्यौता भोज

कोरबा/बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली मानव सेवा मिशन ने इस सर्दी में जरूरतमंदों के लिए एक सराहनीय पहल की। संस्था ने बालको फायर कॉलोनी के प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले बच्चों को ठंड से राहत देने के लिए स्वेटर वितरित किए और बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया।

हर वर्ष ठंड के दौरान कंबल वितरण अभियान चलाने वाली इस संस्था ने इस बार प्राथमिक शाला के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को स्वेटर वितरित किए। बालको की कड़ाके की ठंड में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के बिना स्वेटर दिखने की सूचना पर संस्था ने यह निर्णय लिया। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी छलक पड़ी, और विद्यालय परिवार ने मानव सेवा मिशन का आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में बालको के सीईओ (पावर) अनिल दुबे, सीएमओ डॉ. विवेक सिंहा और डॉ. स्मिता प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। मिशन के सहयोगी शिव चंद्राकर ने भी इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस कार्यक्रम में मानव सेवा मिशन के सदस्यों केशव चंद्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, अशोक पटेल, सत्यम सोनी सहित कई अन्य सदस्यों ने योगदान दिया। महिला सदस्यों में माधुरी चंद्रा, उमा पटेल, अल्का पृथ्वीकर, सरिता धीवर और अन्य ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

इस आयोजन में प्रधान पाठिका दीप्ति जायसवाल, बीआरसी केशकर, सीआरसी तरुण राठौर और अन्य शिक्षकों व सदस्यों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने बच्चों की मदद के लिए संस्था के इस कदम की सराहना की।

मानव सेवा मिशन की प्रतिबद्धता
हर साल की तरह, मानव सेवा मिशन ने समाजसेवा में एक नई मिसाल कायम की। कंबल वितरण अभियान के पांच चरण पूरे कर चुकी यह संस्था ठंड के दिनों में जरूरतमंदों के जीवन में गर्माहट और खुशी लाने का कार्य निरंतर करती आ रही है।
बालकोनगर में मानव सेवा मिशन का यह प्रयास बच्चों के भविष्य को संवारने के साथ-साथ समाज को एकजुट करने का संदेश भी देता है। ऐसे प्रयास न केवल मानवता को प्रेरित करते हैं, बल्कि समाजसेवा की मिसाल भी पेश करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments