कोरबा (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ शासन के अनुकंपा नियुक्ति निर्देशों के तहत जिला प्रशासन ने 10 पात्र आवेदकों को पटवारी प्रशिक्षण के लिए चयनित किया है। ये चयनित आवेदक प्रशिक्षण के बाद विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने पर पटवारी पद पर नियुक्त होंगे।
चयनित आवेदकों में शामिल हैं:-
1. मोहनीश जनजान (सिंचाई कॉलोनी, कोरबा)
2. ललिता अनंत (ग्राम फरसवानी, करतला)
3. राकेश कुमार यादव (देवलापाठ)
4. संजय कुमार राठिया (ग्राम केरवाद्वारी)
5. कृष्ण कुमार कंवर (ग्राम नवापारा)
6. विश्वलोचन कंवर (ग्राम चीतापाली)
7. योगेश्वरी साहू (ग्राम गुड़ी, बिलासपुर)
8. सत्यप्रकाश सोनवाने (ग्राम करमा, जांजगीर-चांपा)
9. जवाहर लाल (ग्राम कुरदा)
10. आदित्य चौहान (एनटीपीसी जमनीपाली)।
यह चयन छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अनुकंपा नियुक्ति के निर्देशों के अनुसार किया गया है। सरकारी सेवकों की असामयिक मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को प्राथमिकता देने की नीति के तहत यह निर्णय लिया गया।
नियमों के अनुसार
सहायक ग्रेड-3 पद पर रिक्तियां उपलब्ध न होने के कारण आवेदकों को पटवारी पद के लिए चयनित किया गया। यह चयन नियुक्ति आदेश नहीं है। सभी चयनित आवेदकों को पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा और विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
चयन पूर्णतः अस्थायी है और प्रशिक्षण के दौरान या बाद में किसी त्रुटि की स्थिति में चयन रद्द किया जा सकता है। परीक्षा में असफलता की स्थिति में पुनः अनुकंपा नियुक्ति का दावा मान्य नहीं होगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चयनित आवेदकों को पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी करनी होगी। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ही उन्हें पटवारी पद पर नियुक्त किया जाएगा।
यह प्रक्रिया उन परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिन्होंने अपनों को खोया है। इस पहल से न केवल जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।
Recent Comments