जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा एम्बुलेंस का लाभ, स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा विस्तार
रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 18 दिसम्बर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज विधायक कार्यालय रायगढ़ से विधायक निधि से खरीदी हुई दो एम्बुलेंस को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के काफी सारे जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे है, लेकिन विधायक निधि से एम्बुलेंस देकर आत्मिक संतुष्टि मिल रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ मिल पाएगा और स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में विस्तार होगा।
उल्लेखनीय है कि एसयूवी टाईप एम्बुलेंस से छोटे गलियों में पहुंचने में सुविधा होने के साथ ही मरीजों को स्थानांतरित करने एवं त्वरित इलाज मिलने में आसानी होगी। इस अवसर पर श्री गुरूपाल भल्ला, श्री मुकेश जैन, श्री विवेक रंजन सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री पंकज कंकरवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को किया रवाना
RELATED ARTICLES







Recent Comments