रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। एनआरएलएम अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत 30 अक्टूबर तक जिला रायगढ़ के सभी 07 विकास खंड के अंतर्गत 28 संकुल स्तरीय संगठन में दीवाली बिहान बाजार का आयोजन किया जा रहा है। बिहान बाजार में स्व-सहायता समूह के हाथों से निर्मित झालर (लटकन), अनेकों प्रकार के दिए, मुर्रा, देशी घी से बने लड्डू, मिठाई, लाई, बताशा, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, पूजन सामाग्री, कपड़े/जूट का थैला, गृह साज-सज्जा का सामान, झाडू, फूल, तोरण, रंगोली के रंग इत्यादि दीवाली सामाग्री का विक्रय किया जा रहा है। छोटे-छोटे ग्राम में तैयार गुणवत्ता उक्त दीवाली सामाग्री खरीददारों का मन मोह रही है एवं उनके द्वारा समूह से सामान लेने हेतु अन्य लोगों को बता कर भेज रहे है। समूह द्वारा दीवाली सामग्री के साथ-साथ अन्य निर्मित सामान को भी दीवाली विशेष बाजार में विक्रय कर अच्छी आय प्राप्त कर रही है।
RELATED ARTICLES







Recent Comments