शुक्रवार, अक्टूबर 18, 2024
होमआसपास-प्रदेशकलेक्टर न्यायालय के सहायक उदय कुमार आदित्य का निधन: न्यायालय और शुभचिंतकों...

कलेक्टर न्यायालय के सहायक उदय कुमार आदित्य का निधन: न्यायालय और शुभचिंतकों में शोक की लहर

कोरबा (पब्लिक फोरम)। कलेक्टर न्यायालय में सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत पंडित रविशंकर शुक्ला निवासी उदय कुमार आदित्य का दुखद निधन हो गया।  पिछले 15 दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से कलेक्टर न्यायालय और उनके सभी शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई है। एक निष्ठावान और समर्पित कर्मचारी के रूप में उदय कुमार आदित्य ने अपनी जिम्मेदारियों को हमेशा पूरी ईमानदारी से निभाया, जिससे वह न केवल अपने सहयोगियों बल्कि न्यायालय में आने वाले लोगों के दिलों में भी एक खास जगह बना चुके थे।

उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11:00 बजे पोडी बाहर मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके असामयिक निधन ने सभी को गहरा आघात पहुंचाया है, और उनके परिवार तथा न्यायालय के साथियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments