पुलिस प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था
खरसिया (पब्लिक फोरम)। विजयादशमी को लेकर इस बार नगर व पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा था समिति ने इस बार टाउनहॉल मैदान में बेहद चाक चौबंद व्यवस्था की थी पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में इस बार दशहरे मेले का भव्य आयोजन किया गया ,वही लोगों ने कहां 10 साल के इतिहास में पहली बार देखने को मिली इतनी भीड़।
विजयादशमी महोत्सव समिति द्वारा नगर की सामाजिक संस्थाएं जिसमे लायंस क्लब, रोटरी क्लब, नगर मंडल अध्यक्ष, गायत्री केशरवानी नगरवासियों, दानदाताओं, वन विभाग, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के विशेष सहयोग से खरसिया का विराट दशहरा मेला बहुत ही शानदार ढंग से सम्पन्न हुआ। टाउनहॉल मैदान में हजारों की संख्या में ग्रामीण बंधु दशहरे मेले का आनंद लेने सपरिवार पहुंचे थे। रात्रि 8 बजे के लगभग राजा राम के हाथों रावण के पुतले का दहन हुआ जिसमे ओडिशा की प्रसिद्ध आतिशबाजी देखने को मिली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद राज्यसभा ने उपस्थित हजारों लोगों को दशहरे की शुभ कामनाएं दी। संयोजक बजरंग अग्रवाल (एलआर) कमल गर्ग, ने भी आयोजन समिति की सराहना करते हुए छेत्रवासियों की मंगल कामना की वही समिति के अध्यक्ष रूपेश सराफ सभी सहयोगी लोगों का आभार जताकर धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने सभी सहयोगी समिति के सभी सदस्यों पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद दिया।
Recent Comments