back to top
रविवार, सितम्बर 14, 2025
होमआसपास-प्रदेशयुवा समाजसेवी लॉरेंस फ्रेंकलिन बने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के...

युवा समाजसेवी लॉरेंस फ्रेंकलिन बने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के उपाध्यक्ष: नई जिम्मेदारी के साथ क्षेत्रीय विकास की उम्मीदें!

कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा के प्रतिष्ठित युवा समाजसेवी लॉरेंस फ्रेंकलिन को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों और निरंतर सेवा भाव का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने मानवाधिकार संरक्षण और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
23 सितंबर को ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार ने दिल्ली में एक पत्र जारी कर लॉरेंस फ्रेंकलिन को इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया। उन्होंने लॉरेंस को क्षेत्र में मानवाधिकारों की रक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार किए गए प्रयासों के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट समाजसेवा कार्यों की पुष्टि करती है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और अपराध नियंत्रण ब्यूरो एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी संगठन है, जिसे संयुक्त राष्ट्र और नीति आयोग से मान्यता प्राप्त है। यह संस्था वैश्विक स्तर पर मानवाधिकार संरक्षण और अपराध नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों पर काम करती है।
लॉरेंस फ्रेंकलिन को विशेष रूप से पर्यावरणीय अधिकारों, श्रम अधिकारों, महिला शिक्षा और सशक्तिकरण, प्रौढ़ शिक्षा, अपराध नियंत्रण, और जागरूकता फैलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके इस नियुक्ति से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर, लॉरेंस फ्रेंकलिन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रणधीर कुमार और पूरी राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments