back to top
सोमवार, फ़रवरी 24, 2025
होमआसपास-प्रदेशकोरबा में कारगिल विजय दिवस पर रजत जयंती समारोह: शहीदों को श्रद्धांजलि...

कोरबा में कारगिल विजय दिवस पर रजत जयंती समारोह: शहीदों को श्रद्धांजलि और वीरता की कहानियां!

कोरबा (पब्लिक फोरम)। पूर्व सैनिक सेवा संघ कोरबा के तत्वावधान में सुभाष चौक, निहारिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रजत जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में महापौर राजकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी, और पार्षद सुख सागर निर्मलकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में कारगिल युद्ध के शहीद वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वीर शहीदों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और मौन धारण कर उनकी यादों को सम्मान दिया गया।

मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि 25 साल पहले कारगिल युद्ध में हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों को परास्त कर दिया था। ऊंची पर्वतों और -15 डिग्री तापमान में भी हमारे सैनिकों ने हिम्मत नहीं हारी और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखते हुए विजय प्राप्त की।
विशिष्ट अतिथि रेणु अग्रवाल ने कहा कि कारगिल युद्ध की जानकारी देश के हर नागरिक को है। इस युद्ध में 500 से अधिक जवानों ने बलिदान दिया और सैंकड़ों वीर जवान घायल हुए थे। रेणु अग्रवाल ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद न होने के बावजूद हमारे जवानों ने समझदारी और साहस से इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए पूर्व सैनिक संघ के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन मुकेश अदलखा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को हमें 25 साल पहले के संघर्ष की याद दिलाता है। इस अवसर पर हम अपनी सेना के पराक्रम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष बी.के. सिंह ने कहा कि भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास दुर्गम पहाड़ियों पर लड़ी गई कारगिल की लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और पराक्रम दिखाते हुए दुश्मनों को पराजित किया और भारत का नाम रोशन किया। इस सफलता को भारतवासी कभी नहीं भूलेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी, सदस्यगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे और उन्होंने शहीद वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments