back to top
गुरूवार, फ़रवरी 6, 2025
होमआसपास-प्रदेशकोरबा में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का भव्य स्वागत

कोरबा में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का भव्य स्वागत

कोरबा (पब्लिक फोरम)। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, एम वेकटेशन के कोरबा आगमन पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और सफाई कर्मचारियों के परिवारों ने जोरदार स्वागत किया। नगर पालिक निगम गीतांजलि में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सम्मानित सदस्य भी मौजूद थे।
अध्यक्ष एम वेकटेशन के साथ नागपुर निवासी और राष्ट्रीय महादलित परिसंघ के अध्यक्ष उमेश पिंपरे, तथा डोंगरगढ़ निवासी और छत्तीसगढ़ प्रदेश महादलित परिसंघ के अध्यक्ष मयूर हथेल ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की और समर्थन का आश्वासन दिया।

सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगे:-

1. सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की मांग।
2. 1998 से मास्टर रोल पर कार्यरत 13 कर्मचारियों को नियमित करने की मांग।
3. छत्तीसगढ़ राज्य में सफाई कर्मचारियों का जाति प्रमाण पत्र जारी करना।
4. सफाई कर्मचारी आयोग का गठन।
5. मैनुअल स्कैवेंजर एक्ट 2013 का उल्लंघन करने वाले विभागों (SECL, NTPC, CSEB, BALCO) पर कार्रवाई।

6. SECL, BALCO, NTPC, CSEB में कंपनी सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती।
7. कोरबा नगर पालिक निगम में ठेका सफाई कर्मचारियों को नियमित करना।
8. मिशन क्लीन सिटी सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि और रविवार को अवकाश के बदले वेतन।
9. ड्राइंग कैडर समाप्त करने की मांग।

इस अवसर पर राम स्वरुप चौधरी, विजय करण कलसे, आरती सोनखरे, कविता बेला, गायत्री चौहान, हीरा चौधरी, राम बाई राने, राम प्रकाश गोंडारे, दीपक, गोपी चौधरी, मनोज कलसे, सतीश बेला, और सैकड़ों ठेका सफाई कर्मचारी एवं मिशन क्लीन सिटी सफाई दीदी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments