कोरबा (पब्लिक फोरम)। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत 21 जून तक कोरबा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे।
विस्तृत कार्यक्रम:
19 जून: प्रातः 11 बजे: कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात।
20 जून: प्रातः 10 बजे: उरगा (सलिहा भाठा) के लिए प्रस्थान।
प्रातः 10:30 बजे: उरगा पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात। प्रातः 11 बजे: भैंसमा के लिए प्रस्थान। प्रातः 11:30 बजे: भैंसमा पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात। दोपहर 12:30 बजे: नोनबिर्रा के लिए प्रस्थान। दोपहर 1:30 बजे: नोनबिर्रा रेस्टहाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात। दोपहर 2:30 बजे: ग्राम घिनारा के लिए प्रस्थान। अपराह्न 3 बजे: घिनारा पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात। अपराह्न 4 बजे: कोरबा के लिए प्रस्थान। अपराह्न 5 बजे: कोरबा पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात। अपराह्न 6 बजे: टी. पी. नगर कोरबा में जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात। रात्रि 7:30 बजे: विश्राम।
21 जून: प्रातः 11 बजे: रायपुर के लिए प्रस्थान। अपराह्न 3 बजे: निज निवास देवेन्द्र नगर, रायपुर पहुंचेंगे।
इस दौरे के दौरान डॉ. महंत का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना और संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना है। उनके इस प्रवास से क्षेत्रीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार होने की संभावना है।
Recent Comments