back to top
बुधवार, फ़रवरी 5, 2025
होमआसपास-प्रदेशरायगढ़ समर कैंप 2024: प्रेरणा, भ्रमण और कैरियर मार्गदर्शन का अनूठा संगम...

रायगढ़ समर कैंप 2024: प्रेरणा, भ्रमण और कैरियर मार्गदर्शन का अनूठा संगम 20 से 30 मई!

रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। रायगढ़ जिले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में 15 जून तक विद्यालय ग्रीष्मावकाश में हैं। इस दौरान, बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न करके उनके बहुमुखी विकास के लिए अपने स्कूल, संकुल या गांव/शहर के सामुदायिक स्थानों पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इस समर कैंप के दौरान, जिला, विकासखण्ड और स्कूल स्तर पर विभिन्न विशेष आयोजन किए जाएंगे। प्रथम आयोजन में छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक फिल्में दिखाई जाएंगी। द्वितीय आयोजन के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट के दौरान, छात्र-छात्राओं को स्टील प्लांट, रेलवे स्टेशन, बैंक, एटीएम, डाकघर जैसी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी संस्थानों का दौरा कराया जाएगा। इससे उन्हें इन संस्थानों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा।

तृतीय आयोजन में, सभी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत, जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रोफेशनल करियर काउंसलर द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विषय चयन और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के आदेशानुसार, जिले के सभी स्कूलों को 20 से 30 मई 2024 तक समर कैंप आयोजित करने की जिम्मेदारी संकुल प्राचार्यों और संबंधित सीएसी को दी गई है। समर कैंप के दौरान, बच्चों को चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध लेखन, मनोरंजक गणित गतिविधियां, पहाड़ा याद कराना, कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन (हिंदी और अंग्रेजी), कर्सिव लेखन, नृत्य, इंडोर गेम्स जैसे शतरंज, चीनी चेकर्स, अंग्रेजी बोलना, मिट्टी के खिलौने बनाना, कागज से फूल बनाना, योग, प्राणायाम, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, अपने गांव/शहर के ऐतिहासिक स्थलों का परिचय जैसी रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ अपने स्तर की अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments