back to top
बुधवार, फ़रवरी 5, 2025
होमआसपास-प्रदेशहरदी बाजार: पेयजल संकट और अन्य समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों ने...

हरदी बाजार: पेयजल संकट और अन्य समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों ने बैठक कर उठाई आवाज

किसानों और भूविस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति की जोरदार पहल

कोरबा (पब्लिक फोरम)। ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल अभियान के तहत, पाली विकासखंड के ग्राम हरदीबाजार के कुम्हार पारा में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गांव की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनमें शामिल हैं – पेयजल की कमी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, और महिला समूहों को स्वरोजगार के विकल्प उपलब्ध कराना।
बैठक में संगठन के अध्यक्ष  सपुरन कुलदीप ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए एक संगठन की आवश्यकता होती है, और केवल एकजुट आंदोलन ही समस्याओं का समाधान कर सकता है। किसानों, भूविस्थापितों और उनके परिवारों की दैनिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, संगठन लगातार अभियान चला रहा है।

श्री कुलदीप ने बताया कि पीढ़ियों से गांवों में निवास करने वाले किसानों को आधुनिकीकरण और औद्योगिकीकरण के कारण रोजगार, आवास और मुआवजे के लिए भटकना पड़ता है। नौकरशाही के चलते राज्य और केंद्र सरकाrर की पुनर्वास नीतियों का लाभ नहीं मिल पाता है। गांव के किसानों को अपनी राजस्व समस्याओं जैसे फौती, नामांतरण और बटवारे के लिए भारी शुल्क चुकाना पड़ता है।

श्री कुलदीप ने कहा कि बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई से जूझ रहे परिवारों की समस्याओं को सुनने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के अधिकारियों के पास समय ही नहीं है। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए उनका संगठन कार्य करता है। उन्होंने गांव की मूलभूत समस्याओं और समाज में व्याप्त अराजकता के खिलाफ आंदोलन का विस्तार करने की अपील की।

बैठक में उपस्थित लोगों की सहमति से पानी, रोजगार, महिलाओं को स्वरोजगार सहित अन्य मुद्दों पर आंदोलन का विस्तार करने और महिलाओं तथा युवाओं के बीच संगठन का प्रसार करने के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया गया। महिला प्रभाग की संयोजक श्रीमती जमोत्री राठौर और सह-संयोजक फूलबाई यादव बनाई गईं, जबकि युवा प्रभाग के संयोजक लम्बोदर राठौर और सह-संयोजक मनहरण पटेल को नियुक्त किया गया।
इस बैठक में ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के उपाध्यक्ष बसंत कुमार कंवर, सदस्य अनुसुइया राठौर, संतोष चौहान, जमोत्री राठौर, सुभद्रा पटेल, सुनई बाई, गंगोत्री प्रजापति, नंदबाई पटेल, श्याम रति पटेल, संगीता पटेल, द्रोपती, कमला प्रजापति, अंजू पटेल, दिनेश्वरी पटेल, सुशीला, राम कुमारी, रुक्मणी, अलका यादव, पुन्नी बाई, सूरजा यादव, आशा प्रजापति, फूलबाई यादव, वैदेही राठौर, ललिता यादव, अनीता यादव, सुमन यादव, सुलोचना यादव, सविता बाई यादव, सावित्री पटेल, गीता प्रजापति, परमेश्वर पटेल, जयराम पटेल, बद्रीनाथ, घनश्याम पटेल, प्रमोद यादव, सीताराम पटेल, मनहरण पटेल, श्याम सुंदर राठौर, सतीश राठौर, सोमनाथ, दुर्गा राठौर, जागेश्वरी प्रजापति, अनसूया, भूपेंद्र कुमार यादव, रामेंद्र कुमार, चंद्र कुमार यादव, नंदकुमार यादव, रवि राठौर सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments