back to top
रविवार, जुलाई 6, 2025
होमआसपास-प्रदेशभाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे का कोरबा लोकसभा क्षेत्र के गेवरारोड एवं छूरी...

भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे का कोरबा लोकसभा क्षेत्र के गेवरारोड एवं छूरी क्षेत्र में भव्य रोड शो!

सब को है मोदी की गारंटी पर विश्वास: सरोज पांडे

कोरबा (पब्लिक फोरम)। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडेय ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान कटघोरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। वहां उन्होंने गेवरा और छूरी बाजार में दो अलग-अलग स्थानों पर रोड शो आयोजित किए। इन रोड शो के माध्यम से उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों से घर-घर जाकर मतदान करने का आग्रह किया।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सरोज पांडेय के आगमन पर आम जनता और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रोड शो की शुरुआत की। इस रोड शो में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा नेता ज्योतिनंदन दुबे और अन्य भाजपा नेताओं ने भी भाग लिया। उन्होंने आम जनता का अभिवादन किया और मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

रोड शो के दौरान, प्रत्याशी सरोज पांडेय ने जनता के समक्ष केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद कई वादे किए थे, जो केवल कुछ महीनों में पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है, जो पूरा होगा। उन्होंने डबल इंजन सरकार (केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार) के विकास कार्यों को गिनाया और पिछले 5 वर्षों के कांग्रेस शासन को कुशासन बताया।

रोड शो में मौजूद नेताओं ने भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में मतदाताओं को जानकारी दी।
रोड शो में बड़ी संख्या में युवा और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही, सभी ने बाइक रैली निकाली और शहर के शुरुआत से लेकर अंत तक लोगों का अभिवादन किया। इस रैली में कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय जनता पैदल चलती नजर आई। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रत्याशी सरोज पांडेय से कोरबा के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “अबकी बार 400 पार” के नारे के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की, और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जगह-जगह से जनता से अपील की।

रोड शो के अंत में, बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय ने एकजुट स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। इस दौरान, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों द्वारा प्रत्याशी सरोज पांडेय का स्वागत किया गया। उन्होंने सुश्री पांडेय की अपील को स्वीकार किया और उनका आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments