back to top
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमआसपास-प्रदेशडॉ. महंत ने सार्वजनिक क्षेत्र और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस...

डॉ. महंत ने सार्वजनिक क्षेत्र और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की केंद्र में वापसी का किया आह्वान!

श्रमिक संगठन सीटू के पदाधिकारियों से नेता प्रतिपक्ष ने की मुलाकात

कोरबा (पब्लिक फोरम)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस को केंद्र में मजबूत सरकार बनाने के लिए अपना अभियान जारी रखते हुए श्रमिक संगठन सीटू के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनकी बातें सुनीं। देश के सभी वामपंथी दल इंडिया गठबंधन में शामिल हैं, और मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा संविधान, लोकतंत्र और सार्वजनिक उद्योगों को संकट से बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

डॉ. महंत ने कहा कि हर चुनाव से यह चुनाव अलग और निर्णायक साबित होने वाला है, जो देश की दिशा और स्थिति को बदल देगा। पिछले 10 वर्षों में देश को मनमाने तरीके से संचालित किया गया है। बहुमत का दुरुपयोग करके निर्णय थोपे गए हैं, और जब विरोध हुआ तो सदन में विपक्ष को निलंबित कर दिया गया। इस तरह की स्वेच्छाचारिता आगे नहीं बढ़ने दी जानी चाहिए। देश के लाभकारी उद्योगों की स्थापना कांग्रेस शासन काल में हुई थी, और लाभ वाले उद्योगों को भी भाजपा की सरकार ने चंद उद्योगपतियों के हाथों बेच दिया। आज मजदूर संगठन और मजदूर दोनों शोषित और पीड़ित हैं।

भाजपा का लक्ष्य विपक्ष रहित संसद है, और उसने किसानों के जीवन के लिए महत्वपूर्ण किसान विधेयक और 29 श्रम कानूनों को समाप्त करके श्रम संहिता लागू की है। इस तरह से सरकार ने किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता को हर मौके पर उत्पीड़ित करने का ही काम किया है। भाजपा की निगम-परस्त नीतियां, असमान पूंजी वितरण, सार्वजनिक उद्योगों के समापन का अभियान, कोयला उद्योगों पर लगातार हमले, और कोल इंडिया के शेयरों की लगातार बिक्री के परिणाम भयानक होने लगे हैं। भविष्य में यह परिणाम और भी भयानक होंगे जब निगम-परस्त भाजपा की सरकार अपने मंसूबों में कामयाब हो जाएगी। इसलिए हमें सभी को मिलकर इस खतरनाक मंसूबे को विफल करना होगा, और कोरबा से लेकर केंद्र तक कांग्रेस को भारी मतों से चुनना होगा। बैठक में उपस्थित सांसद ज्योत्सना महंत ने भी श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों से आशीर्वाद मांगा।

उपस्थित लोगों में वीएम मनोहर, खगेश्वर राम, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, डीपी सिंह, डीपी लहरे, जेएल चौहान, एनजे तिर्की, चेतन लाल मंडावी, केआर कश्यप, बीएल साहू, बीएस पवार, भुनेश्वर सिंह, जी.राजेश, एस राजेश पिल्लै, मकुंद सिंह शरडे, अनिल कुमार, लीलाम्बर शर्मा, एस सामंत, आरके सुरजे, एएल साहू, शिशुपाल सिंह यादव, ईश्वरी प्रसाद केशरवानी, संतोष कुमार शाह, संपत लाल, राहुल कुमार, मो. सद्दाम हुसैन, साजी टी जॉन, अनुप सरकार, धर्मलाल टंडन, मनोहर लाल साहू, श्याम कुमार खूंटे, समीर अंसारी, मोहन प्रधान, सुनील धीवर, एम पटेल, शिव कश्यप, सहज कुमार, दिलीप कुमार वैष्णव आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments