कोरबा (पब्लिक फोरम)। चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में कोरबा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भगवा ध्वज, भगवा तोरण, पीले और भगवा वस्त्रों में सजे धजे बालक-बालिका, युवक-युवतियां, स्त्री-पुरुष शामिल हुए। यात्रा कोरबा शहर और कोसाबाड़ी के हनुमान मंदिर से शुरू हुईं।
दो अलग-अलग संगठनों ने मिलकर इस यात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा में कई प्रकार के लोक नृत्य, विभिन्न प्रदेशों के परंपरागत आकर्षण, आदिशक्ति और श्री राम के जय घोष और उनके गीतों ने इस यात्रा को खास बनाया। पूरे यात्रा मार्ग पर भक्ति रस का संचार होता रहा। शहर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों की ओर से किया गया।
यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना होने पाए इसके लिए 400 से अधिक पुलिस जवान लगाए गए थे। इन्हें कोरबा और आसपास के जिलों से यहां लाया गया था। इसके अलावा पॉकेटमारी की घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली गई।
कोरबा में हिंदू नव वर्ष का भव्य स्वागत: ढोल-ताशों के साथ निकली विशाल शोभायात्रा, 21 हजार दीपकों से जगमगाया शहर
RELATED ARTICLES
Recent Comments